कोटद्वार। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) की 10वीं की परीक्षा में सेंट जोसफ कांवेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर से परचम लहराया। स्कूल का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, 216 में से 216 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की। स्कूल के 32 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। होनहार छात्रा अनन्या बुड़ाकोटी ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ कोटद्वार टॉप किया है। वहीं मदरलैंड एकेडमी के छात्र सुमित कठैत ने 86.2 प्रतिशत अंक लाकर और विद्यार्थी पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष कुमार ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना विद्यालय टॉप किया है।
आईसीएसई का परीक्षा परिणाम मंगलवार शाम को नेट पर आया, लेकिन साइट के सही संचालन नहीं होने के कारण देर रात तक बच्चों को उनका रिजल्ट नहीं मिल पाया। बुधवार सुबह बच्चों को उनका परीक्षा परिणाम देेखने को मिला। उत्तीर्ण होने पर विद्यालय में पहुंचे बच्चों ने शिक्षकों से आशिर्वाद लिया और खुशी मनाई।
सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित 216 विद्यार्थियों में 216 विद्यार्थियों ने परीक्षा उर्त्तीण की है। 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अन्नया बुड़ाकोटी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अभिनव चौहान, आयूष रावत और नितीन नेगी ने द्वितीय जबकि 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऋषभ रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के 32 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा पास की है। प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा ने बताया कि उक्त के अलावा अंशीका बिष्ट ने 93.8 प्रतिशत, अनुष्का भट्ट ने 93.4, धरा रावत ने 93. 4, संजीवनी नेगी ने 93.4, अतुल्या रावत ने 93. 2, विदूशी रावत ने 93, शोना शर्मा ने 93, रिजुल कुमार ने 92.8, विवेक गुंसाई ने 92.8, आयूषी कालरा ने 92.6 और मीताली नेगी ने 92.4 प्रतिश अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।
फोटो समाचार