फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर दर्द और रीढ़ की हड्डी की गंभीर समस्या से मरीजों को मिली मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली की ओर से कमर दर्द एवं रीढ़ की हड्डी की समस्या से ग्रसित मरीजों के छह अप्रैल को ऑपरेशन किए गए। 18 अप्रैल को सभी मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हंस फाउंडेशन की ओर से 20 जनवरी और 17 फरवरी को द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें जिला पौड़ी, चमोली, हरिद्वार, बिजनौर, टिहरी, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी समेत दूरदराज से आए 1500 से अधिक मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाइयां और अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए थे। इसके बाद कमर दर्द और रीढ़ की हड्डी की गंभीर समस्या से ग्रसित मरीजों का डॉ. शेखर भोजराज ने छह अप्रैल को द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया गया। जांच के बाद 18 अप्रैल को सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
संस्था के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि माता श्री मंगला जी एवं भोले जी महाराज के आदेशानुसार समय समय पर द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है। शिविर का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में रह रहे आर्थिक रूप से निर्धन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कराना है। शिविर में डा. मनोज त्यागी, डा. राजकुमार लहरी, डा. अंकुर गुप्ता, डा. अंकुर नंदा, डा. नीरज गुप्ता और डा. दिपेंद्र तोमर ने लोगों के ऑपरेशन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें