कोटद्वार। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीएफओ कार्यालय के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दंपति और उनकी दो मासूम बेटियां घायल हो गईं। उन्हें यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम जनपद बिजनौर के अंतर्गत ग्राम छोटी बुड्डी, बड़िया निवासी कुलदीप सिंह अपनी कार से परिवार समेत श्री सिद्धबली मंदिर के लिए दर्शन के लिए जा रहे थे। लैंसडौंन वन प्रभाग के डीएफओ कार्यालय के समीप एक मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे फारेस्ट कालोनी में जा गिरी। दुर्घटना में कुलदीप (32), उनकी पत्नी मंदीप कौर (30) और दोनों बेटियां लवरूप कौर (चार वर्ष) और दमनप्रीत (डेढ़ वर्ष) घायल हो गईं। सभी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।