फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने ली व्यापार के आधुनिक आयामों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से आयोजित कार्यशाल में कंप्यूटर साइंस और इनफारमेशन टेक्नोलॉजी विभाग के 82 छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर साइंस के माध्यम से व्यापार के आधुनिक आयामों की जानकारी ली। संस्थान प्रबंधन तीन दिवसीय शिविर में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
बीईएल रोड स्थित संस्थान में मिनिस्ट्रीे ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेंयोरशिप की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंटरप्रेंयोरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट (निसबड) के विशेषज्ञ सौरभ नौडियाल और राकेश पैन्युली ने छात्र-छात्राओं को व्यापार के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से लघु उद्योगों से जुड़कर व्यवसाय के क्षेत्र में देश की तरक्की में योगदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश पैन्यूलि ने छात्रों को कंप्यूर साइंस का उपयोग करते हुए स्वरोजगार से जुड़ने के तरीके बताए।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर एडिमन कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि), प्रधानाचार्य विमल कुमार, उप प्रधानाचार्य टीके जोशी, विभागाध्यक्ष अनुराग सेमवाल, मीनू ठाकुर, आशीष शर्मा, अंकित राजपूत, आशीष बौंठियाल, नूतन डोगरा, नवीन रावत आदि मौजूद थे।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें