फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलरखाल मार्ग के पुलों के शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने को भाजपाइयों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में लालढांग-चिलरखाल मार्ग और पुलों के निर्माण कार्य के शिलान्यास, सनेह में प्रस्तावित ईको टूरिस्ट रिसोर्ट और कार्बेट के प्रवेश द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने भाजपा के पार्षदों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से कार्यक्रम की महत्ता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चिलरखाल-लालढांग मार्ग वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। तीन किमी सड़क का वन भूमि हस्तांतरण अपने आप में महत्वपूर्ण है। इस मौके पर जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत, अनीता आर्य, पार्षद सुभाष पांडे, रितु चमोली, ज्योति सिंह, सौरभ नौटियाल, कुलदीप रावत, मनोज पांथरी, कमल नेगी, अमित भारद्वाज, गजेंद्र मोहन धस्माना, मानेश्वरी बिष्ट, चंद्रमोहन जसोला, अनीता उपाध्याय, रानी नेगी और सुुधीर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें