फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के ध्यानार्थ-दिमागी बुखार से बच्ची की मौत-COORDINATION

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दिमागी बुखार से पीड़ित 11 वर्षीया बालिका की बेस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वीके शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद निवासी श्रमिक परिवार कोटद्वार भाबर के मवाकोट में रह रहा था। पीड़ित बच्ची भोली पुत्री मुन्नालाल कई दिनों से बीमार चल रही थी। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार सुबह दस बजे परिजनों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। बाल रोग विशेषज्ञ उसका उपचार कर रहे थे। शुक्रवार शाम तीन बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें