फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के नाम पर तीन गुना किराया, बैठा रहे नौ सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ऑटो चालकों की मनमानी से परेशान भाबर क्षेत्र के लोगों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मनमाना किराया वसूलने पर रोक लगाने और भाबर से कोटद्वार तक सिटी बसों का संचालन शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ी संख्या में भाबर क्षेत्र के लोग कोटद्वार तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कमलेश मेहता को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध के नाम पर ऑटो चालक भाबर से कोटद्वार आने वाले लोगों का शोषण कर रहे हैं। वे सात से 12 किमी दूरी तक के 30 से 40 रुपये तक वसूल रहे हैं। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग पर ऑटो चालकों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ओवरलोडिंग के नाम पर ऑटो चालक तीन गुना तक किराया वसूल रहे हैं और ऑटो में नौ सवारियां बैठा रहे हैं। इसका विरोध करने पर वे लोगों के साथ अभद्रता करते हैं। कहा कि भाबर से प्रतिदिन हजारों लोग कोटद्वार आवागमन करते हैं जो ऑटो पर निर्भर हैं। उन्होंने प्रशासन से कोटद्वार, हल्दूखाता, कलालघाटी, किशनपुर व झंडीचौड़ क्षेत्र के बीच सिटी बस का संचालन कराने की मांग की। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा भाबर के संरक्षक जीएस नेगी, जेपी बहुखंडी, जगतराम डबराल, जीतेंद्र डोबरियाल, राजेंद्र सिंह नेगी, एमएस नेगी, नवल किशोर गौड़, डीएस नेगी, हरेंद्र सिंह रावत, सुलोचना देवी, कांति देवी व सुनील सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें