कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के कांडाखाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पल्ला में एक ग्रामीण की पहाड़ी से गिरकर की मौत हो गई। ग्रामीण मो. वशीम ने बताया कि ग्राम पल्ला निवासी जाफर अली (50 वर्ष) पुत्र मो. यासीन बारिश बंद होने के बाद रविवार पूर्वाह्न 11 बजे गांव से लगे जंगल में बकरी चुगान को गया था, तभी पैर फिसलने से वह पहाड़ी से नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में ग्रामीण उसे गांव से सड़क तक लाए, फिर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान जाफर ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक डा. दिनेश सिंह ने बताया कि जाफर को गहरी चोटें आई थी। ब्यूरो