लैंसडौन। बिजली ठीक करने गए एमईएस के इलैक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना बुधवार शाम की है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उपनिरीक्षक अरविंद पुंडीर ने बताया कि एमईएस कर्मी चंद्रमोहन (51) इलैक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत है। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बिजली न आने की शिकायत पर वह लाइन ठीक करने गया था, जहां उसकी करंट लगने से मौत हो गई।