कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ गांव में सोमवार रात हाथी आ धमका। इससे लोगों में भय बना हुआ है। उसने लोगों की गेहूं की फसल चट कर दी।
सोमवार रात को करीब 12 बजे सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोते हुए लोगों ने घर के आंगन में हाथी के चलने और चिंघाड़ने की आवाज सुनी। ग्रामीण प्रशांत नेगी ने बताया कि सोमवार रात को वे सो रहे थे, तभी हाथी के चिंघाड़ने की आवाज से उनकी नींद खुल गई। उन्होंने लाइट जलाकर घर की खिड़की से बाहर झांका तो उन्हें विशालकाय एकड़ हाथी घर के पास दिखाई दिया। देखते ही देखते वह उनके खेत में चला गया और उसने गेहूं की फसल को खाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने उसके पीछे दौड़ लगा दी। उसके बाद मोहल्ले के लोगों ने हो हल्ला, पटाखे और कनस्तर बजाए। इसके बाद आग जलाने के बाद वह जंगल की ओर भागा। उसने वन विभाग से उनकी नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
उधर, रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि सनेह क्षेत्र में हाथी से सुरक्षा के लिए गश्त तेज की गई है। ग्रामीण की लिखित शिकायत आने पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
-फोटो
जारी- नरेश