फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूर्ण न होने तक जारी रखेंगी आशा कार्यकत्रियां कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकत्रियों का कार्यबहिष्कार 16वें दिन भी जारी रहा। दुगड्डा, जयहरीखाल और द्वारीखाल ब्लाक की आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ बुधवार को कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्रियों ने मांगें पूरी न होने तक कार्यबहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी है। यूनियन अध्यक्ष प्रभा चौधरी की अगुवाई में आशा कार्यकत्रियां कोटद्वार तहसील में एकत्रित हुईं। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि आशा कार्यकत्री मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी, भोजनमाताओं के साथ आशा कार्यकत्रियों को भी बोनस दिए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद अन्य विभागों के कर्मचारियों को बोनस दिया गया, लेकिन आशा कार्यकत्रियों को बोनस नहीं दिया गया। जिससे आशाओं में रोष है। धरना-प्रदर्शन में उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, विजय लक्ष्मी, सुमित्रा भट्ट, नीलम कुकरेती, चंदा देवी, रोशनी जदली, राखी रावत, गोदांबरी देवी, संगीता रावत, रीता देवी, कल्पना बिष्ट, भागीरथी भंडारी, सुमित्रा पंत, उषा चौहान, ज्योति रावत, संजू नेगी, लक्ष्मी गुसाईं, मीना रावत, सुनीता नेगी, रेखा देवी, सुशीला देवी, लक्ष्मी जदली, मीना देवी, आशा रावत, गायत्री देवी, कमला देवी, विनीता काला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें