कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज कर्तिया में कक्षा 12वीं की छात्रा पूजा ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चयन में हैट्रिक मारकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूजा का तीसरी बार प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
विद्यालय के सहायक अध्यापक संभव सिंह अधिकारी ने बताया कि छात्रा पूजा ने सितंबर माह में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय त्रिकूद प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक, लंबीकूद में दूसरे स्थान पर रजत और 100 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर कांस्य पदक प्राप्त किया था। उसकी प्रतिभा को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उसे नवंबर माह में हरियाणा के पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना है। छात्रा का चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार रावत सहित सभी शिक्षकों ने उसे शुभकामनाएं दी। ब्यूरो