फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नाकामयाब हुई तो हत्याकांड की सीबीआई जांच: हरक सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अधिवक्ता सुशील रघुवंशी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। वकीलों ने शीघ्र हत्यारे की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वकीलों से वार्ता करने कोटद्वार विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को मामले का शीघ्र खुलासा किए जाने का आश्वासन दिलाया। कहा कि हत्यारा चाहे कितना भी प्रभावशाली को, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अगर मामले के खुलासे में नाकामयाब रहती है तो वह स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने सुशील रघुवंशी की हत्या को 16 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि मृतक द्वारा पुलिस को नाम बताने और मृतक की पत्नी द्वारा नामजद रिपोर्ट लिखाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शीघ्र हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने पर बाजार बंद, चक्काजाम और उत्तराखंड बंद किया जाएगा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत, सचिव आशुतोष देवरानी, जगमोहन सिंह नेगी, धनीश पोखरियाल, अरुण भट्ट, कुलदीप अग्रवाल, ध्यान सिंह नेेगी, सीएम बड़थ्वाल, अमित बडोला, अरविंद चौधरी, शोभा भंडारी, प्रमोद राणा, प्रवेश रावत, आशुतोष कंडवाल, अरविंद वर्मा व जितेंद्र चौहान सहित सभी अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें