फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन और स्वच्छता के लिए दौड़े आईएचएमएस के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटालिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्वच्छता के लिए संस्थान के एक सौ छात्र-छात्राओं ने करीब दो किमी. की दौड़ लगाई। विजेताओं को नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा और उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने पुरस्कृत किया। बुधवार को सुबह छह बजे देवी रोड के देवी मंदिर में संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी और डायरेक्टर एडमिन कर्नल बीएस गुसाईं (सेवानिवृत्त) ने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन का शुभारंभ किया। बच्चों ने देवी मंदिर से मालवीय उद्यान तक करीब दो किमी. दौड़ लगाई, जहां पर निर्णायकों ने छात्र और छात्रा वर्ग में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के विजेता चुने गए। मालवीय उद्यान में आयोजित समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने छात्रा वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता अपिला भंडारी, रजत पदक विजेता कविता बसनेट और कांस्य पदक विजेता कर्मा यांग जांग गुरंग को पुरस्कृत किया। बालक वर्ग में एसडीएम राकेश तिवारी ने स्वर्ण पदक विजेता रोहन भट्ट, रजत पदक विजेता रोहन सिंह बंगारी और कांस्य पदक विजेता ऋतिक रावत को पुरस्कृत किया। इस दौरान संस्थान के एमडी बीएस नेगी, प्रधानाचार्य विमल कुमार, टीके जोशी, हर्षपाल रावत, हेमंत रावत, मीनू ठाकुर, योगिता पंत, अनुराग सेमवाल, मधुसूदन अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें