फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकभाषा के संवर्द्धन के लिए सुंदरलाल जोशी को मिला गढ़द्वार सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वाश्रम (कोटद्वार)। कोटद्वार भाबर के भीमसिंहपुर, कलालघाटी में आयोजित गढ़द्वार सम्मान समारोह में गढ़वाली लोकभाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए साहित्यकार, कवि और शिक्षाविद सुंदरलाल जोशी को गढ़द्वार सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर तीन शिक्षाविदों को विशेष गढ़द्वार सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दुंदभि के संपादक सुधींद्र नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चक्रधर शर्मा कमलेश, कोटद्वार पीजी कालेज में हिंदी विभागाध्यक्ष साहित्यकार डा. नंदकिशोर ढौंडियाल समेत कई अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर साहित्यकारों और पत्रकारों ने गढ़वाली लोकभाषा के शब्दों के संकलन पर जोर दिया। कहा कि आने वाली पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करना जरूरी होगा। कहा कि गढ़वाली भाषा के शब्दों के कई पर्यायवाची शब्द मौजूद हैं, जिसके संरक्षण और संवर्द्धन के लिए काम करने की जरूरत है। इस मौके पर जहां लोकभाषा के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सुंदरलाल जोशी को गढ़द्वार सम्मान से नवाजा गया, वहीं पूर्व प्रधानाचार्य जीएल केष्टवाल, साहित्यकार अमर प्रभाकर नेगी और कैलाश बहुखंडी को विशेष गढ़द्वार सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चंद्रेश लखेड़ा, देवेंद्र सिंह, सूरज कुकरेती, सुभाष नौटियाल, विकास वर्मा समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें