फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई डीएवी के संस्थापक महात्मा हंसराज की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में डीएवी संस्था के संस्थापक महात्मा हंसराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पंचकुंडीय हवन कर सारे संसार को आर्य बनाओ का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंचकुंडीय हवन यज्ञ से हुआ। इसे सफल बनाने में कक्षा पांचवीं से सातवीं के छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं का योगदान रहा। इस मौके पर सुश्री शिल्पी और छात्र-छात्राओं ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। जूनियर वर्ग में वान्या भाटिया और श्रेयस, सीनियर वर्ग में समीक्षा लखेड़ा और आरुषि अग्रवाल ने महात्मा हंसराज के जीवन के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र देवांश रावत और शार्दुल थपलियाल ने काव्य पाठ की सुंदर प्रस्तुति दी। कक्षा दसवीं के छात्र क्षितिज बलोधी व सक्षम काला ने महात्मा हंसराज के जीवन के विभिन्न अंशों को लघु नाटिका के माध्यम से पेश किया। प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने बच्चों को आर्य बनने और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में श्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी चंद्रकला द्विवेदी और अनीता गांधी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन हरीशचंद्र शास्त्री ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें