फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारैण...पर झूमें नैनीडांडा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लाक के हल्दूखाल में आयोजित बूंगी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और अनिल बिष्ट के गीतों और भजनों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला, लोग देर शाम तक थिरकते रहे।
विज्ञापन

मां बूंगी देवी जन कल्याण समिति की ओर से जीआईसी हल्दूखाल में आयोजित बूंगी महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का ब्लाक प्रमुख रश्मि पटवाल ने शुभारंभ किया। अपने संबोधन में ब्लाक प्रमुख ने लोगों से धार्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए आगे आने की अपील की। इसके बाद आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत अपनी देव वंदना प्रभात को पर्व जाग.. से की। इसके बाद उन्होंने मेरू कुटुम परिवार रखी राजि खुशी मां.., दुर्गा अंबे जै जगदंबे हे मां भवानी..., हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारैंण.., द्वी गती बैसाख सुरमा मेरा मुलूक मेला.. जैसे अनेक हिट गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक अनिल बिष्ट ने भी मैं नि जाना नैपाल रामरो लागो यू गढ़वाल मां.., दे देवी भगवती दैणी ह्वे जा.. आदि गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुनील नेगी, सचिव हर्षवर्धन सिंह नेगी, कुमलानंद, दर्शन सिंह नेगी, होशियार सिंह, जंगबहादुर सिंह, सुरेंद्र प्रताप, पिंकी रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें