कोटद्वार/लैंसडौन/सतपुली। मोदी सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपाइयों ने कोटद्वार, लैंसडौन और सतपुली में विजय संकल्प बाइक रैैली निकाली। कोटद्वार में भाजयुमो की रैली को वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरा है।
कोटद्वार में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज की अगुवाई में तड़ियाल चौक से लेकर कोटद्वार बाजार तक रैली निकाली गई। तड़ियाल चौक में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री बीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व महामंत्री विजय लखेड़ा, भाजयुमो जिला महामंत्री शांतनु रावत, विपिन कैंथोला, देवाशीष रावत, मनदीप पटवाल, मनोज कुंडलिया, जितेंद्र नेगी, अनिता आर्य, पूनम खंतवाल, पंकज भाटिया व अंकित काला समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
उधर, लैंसडौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुमखाल से जयहरीखाल-लैंसडौन-डेरियाखाल-पालकोट-धोबीघाट तक विजय संकल्प बाइक रैली निकाल कर भाजपा की नीतियों का प्रचार किया। रैली में भाजपा विधानसभा के विस्तारक चंद्रकांत द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि सूर्यदेव शाह, जयहरीखाल मंडल के महामंत्री दिगंबर रावत, लैंसडौन मंडल के अध्यक्ष भुवनेश्वर खंडेलवाल, महासचिव मुकेश अग्रवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष रावत आदि शामिल थे।
सतपुली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में विजय संकल्प रैली निकालकर विंग कमांडर अभिनंदन के वापस लौटने का जश्न मनाया। बाइक सवार भाजपाइयों ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली में वरिष्ठ भाजपा नेता वेदप्रकाश वर्मा, सभासद थामेश्वर कुकरेती, देवेंद्र गौड़, यशराज रावत, अंकित नेगी, महेश मिश्रा, जोगेश्वर प्रसाद घनशाला और अरुण रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
-फोटो