फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े अनूप और सोनिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अनूप और बालिका वर्ग में सोनिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

डाडामंडी स्थित खेल मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल सुमेर सिंह कैंत्यूरा ने किया। 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अनूप प्रथम, आशीष द्वितीय और अंकुश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में राप्रावि पुल्यांसू की सोनिया, खुशी और कोटलमंडा की सृष्टि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम, प्रियांश, संदेश और बालिका वर्ग में प्रिया, सृष्टि, सोनिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी के बालिका वर्ग में राप्रावि सिंराई ने प्रथम, कांडाखाल ने द्वितीय और सुराड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानचित्र प्रतियोगिता में प्रियांशु, सूजल, लक्ष्मण क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में ऋषभ रावत, उज्ज्वल रावत, शिवानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में आयुष, शिवानी, सृष्टि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में सिंराई, कांडाखाल जमेली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में राजखिल, जमेली, पुल्यांसू क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 300 मी. दौड़ बालिका वर्ग में खुशी, सृष्टि, तनु, बालक वर्ग में आशीष, दीपांशु, संदेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दीपांशु, उज्ज्वल, वरूण, बालिका वर्ग में सोनिया, खुशी, सृष्टि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रदर्शन के आधार पर खो-खो बालक वर्ग की चयनित टीम में, कमलेश, उज्ज्वल, ऋषभ, आदित्य, वरूण, अंकुश, दीपांशु, संदेश, लक्ष्मण, अभिषेक, सूरज शामिल रहे। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग की चयनित टीम में तनु, आकांक्षी, प्राची, अमृता, दृष्टि, कशिश, निकिता, सिमरन, शिवानी, अंजलि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें