फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई चारे के साथ मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व, पानी की रहेगी समुचित व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस की ओर से आयोजित पीस कमेटी की बैठक में ईद-उल-जुहा पर्व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। इस मौके पर सभी धर्मों के लोगों ने शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता की अध्यक्षता में कोतवाली में आयोजित बैठक में मुस्लिम समाज के संभ्रांत व्यक्तियों ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा ईद के दिन सुबह सफाई की जाती है, लेकिन दिन में स्थिति जस की तस हो जाती है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम होने के कारण आमपड़ाव और लकड़ीपड़ाव में जलभराव की स्थिति होने के कारण गंदगी का अंबार लग जाता है। उन्होंने नमाज स्थल पर बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बुजुर्गों को नमाज स्थल तक वाहन ले जाने से रोका जाता है, जिससे उनको परेशानी होती है।
बैठक में मौजूद एएसपी डा. हरीश वर्मा और कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने पुरानी परंपरागत व्यवस्था को कायम रखने की बात कही। बैठक में ज्ञानी कंवलजीत सिंह, डबल सिंह रावत, सीपी नैथानी, गोविंद डंडरियाल, मौ. यासीन, सुनीता देवी, शशिकांत, संजय थपलियाल, नगर पालिका सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, जल संस्थान के सहायक अभियंता एसके राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में हिंदू संगठनों की पुलिस से हुई नोकझोंक
कोटद्वार। कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। जैसे ही हिंदू संगठनों के लोग पीस कमेटी की बैठक में पहुंचे, तभी पुलिस की ओर से बैठक के समापन की घोषणा कर दी गई। विहिप के जिला प्रसार प्रमुख संजय थपलियाल और अनूप थपलियाल ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में बैठक कभी भी समय पर नहीं हुई और आज वे थोड़ी देर से पहुंचे तो उनके पहुंचते ही बैठक के समापन की घोषणा कर दी गई। विहिप पदाधिकारियों का कहना था कि नमाज के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर डायवर्जन न किया जाए। इससे आम जनता को परेशानी होती है। पुलिस पुरानी व्यवस्था की दुहाई देती रही, जिससे मामला गरमा गया। पुलिस उपनिरीक्षकों और कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को संभाल लिया। पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें