कोटद्वार। ऋषिकेश से कोटद्वार अपने बेटे के साथ बाइक में बैठकर शादी में शामिल होने आ रही महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मंगलवार को ऋषिकेश निवासी रामवती पत्नी ऋषिराम अपने बेटे के साथ बाइक पर कोटद्वार किसी शादी में शामिल होने आ रही थी। नजीबाबाद-हरिद्वार नहर मार्ग पर वह चलती बाइक से फिसलकर गिर गई और घायल हो गई। वहां से एक कार चालक रामवती को कोटद्वार बेस अस्पताल तक लाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया।