फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर बाद भी नहीं हो सका महिला की हत्या का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पुलिस विभाग की ओर से चल रहे आपरेशन शिनाख्त में भी सालभर पहले मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को महिला का शव कोटद्वार-दुगड्डा के बीच आमसौड़ में खोह नदी में पड़ा मिला था। गत वर्ष दो जुलाई को कोतवाली पुलिस को कोटद्वार-दुगड्डा के बीच खोह नदी में एक महिला का शव मिला था। महिला का शव ट्राली बैग में पैककर फेंका गया था। सीओ जेआर जोशी का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि ऑपरेशन शिनाख्त के तहत अब तक 14 शवों की शिनाख्त की गई है। अभियान के तहत शुक्रवार से अंतरराज्यीय स्तर पर अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें