कोटद्वार। कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय के आंदोलन को तेज करने के लिए केंद्रीय विद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया है। समिति के बैनर तले पूर्व सैनिक परिषद, पुलिस पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक संगठन समेत कई संस्थाओं के पदाधिकारी एक मंच पर आकर केंद्रीय विद्यालय के लिए संघर्ष करेंगे। मंगलवार को संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर काशीरामपुर तल्ला में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। उधर, केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग के आंदोलन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना समर्थन देते हुए आंदोलन में भागीदारी का एलान किया है।
केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को संचालित करने के लिए गठित संयुक्त संघर्ष समिति में पूर्व पुलिस अधिकारी गोविंद डंडरियाल को संरक्षक, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपालकृष्ण बड़थ्वाल को अध्यक्ष और योगंबर सिंह रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर आंदोलन 14वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई खैर खबर नहीं ली जा रही है। तय किया कि 26 मार्च को कोटद्वार तहसील में विशाल प्रदर्शन के साथ ही जनसभा का आयोजन जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल, अनूप सिंह बिष्ट, विरेंद्र सिंह, बलबान सिंह रावत, इंद्र सिंह कंडारी, कै. सीपी डोबरियाल, सुरेश रावत, विजय सिंह गुसाईं, नत्थी प्रसाद उनियाल, चंद्र सिंह राणा, मोहित कंडवाल, पंकज नेगी, आकाश रावत, नीरज नौडियाल व शुभम रावत आदि मौजूद रहे।
-फोटो