कोटद्वार। अमर उजाला, इवेंट पैराडाइज और अविरल क्लासेस कोटद्वार की ओर से शुक्रवार से देवी रोड स्थित सर्कस ग्राउंड में कोटद्वार का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल शुरू हो गया है। शॉपिंग फेस्टिवल 16 फरवरी से 28 फरवरी तक लगेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के स्टाल लगाए गए हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए शॉपिंग फेस्टिवल में ऊंट व डायनासोर की सवारी, भूत बंगला, झूला, चरखी आदि तैयार कर दिए गए हैं।
फेस्टिवल में प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमेें कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने को मौका दिया जाएगा। शॉपिंग फेस्टिवल में आने वाले लोगों को स्कॉलर्स एकेडमी की ओर से रोजाना सरप्राइज गिफ्ट दिया जाएगा
मेले में विभिन्न राज्यों के मशहूर वस्तुएं जैसे सहारनपुर का नक्काशीदार लकड़ी का फर्नीचर, नगीना का लकड़ी का सामान, काशीपुर की बेड सीट व चादरें, साज-सज्जा के सामान, दिल्ली का मशहूरी सोफा कम, खुर्जा की क्राकरी, कश्मीरी शांल, गुजराती हैंड क्राफ्ट, घरेलू सफाई की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बच्चों के खिलौने आदि की दुकानें भी लगाई जाएंगी। फेस्टिवल में राजस्थानी पकवान, दक्षिण भारत के व्यंजन, चाट, चाइनीज जैसे अनेक पकवानों का कोटद्वारवासी लुत्फ ले सकेंगे।
फेस्टिवल में अविरल क्लासेस कोटद्वार, हंस फाउंडेशन कोटद्वार, जिला उद्योग केंद्र, स्कालर्स एकेडमी, हैप्पी होम स्कूल, केम्स होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, डिवाइन होंडा, पिज्जा अंकल, उत्तरा इलेक्ट्रॉनिक्स, टीआर सेल्स, आइडिया किचन, ए टू जेड पॉलीक्लीनिक, सिद्वबली बाबा स्वीट्स, भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कमल ज्वैलर्स, बलूनी पब्लिक स्कूल, बलूनी क्लासेस, दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स, रूप निखार ब्यूटी पार्लर प्रतिभाग कर रहे हैं। रोजाना होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया जाएगा।
------------------------------------------
स्टाल बुकिंग कराने और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 8395876410
------------------------------------------
कब क्या होंगे मेले में कार्यक्रम
----------------------------------
18 फरवरी-अविरल स्कॉलरशिप टेस्ट
(12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं)
आयोजक- अविरल क्लासेस कोटद्वार
समय: 12 बजे से 3 बजे तक
संपर्क सूत्र- 6395905997
अंर्तविद्यालयी समूूह नृत्य प्रतियोगिता
आयोजक- हैप्पी होम स्कूल कोटद्वार
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 9068290489
------------------------------------------
21 फरवरी-मेहंदी प्रतियोगिता (महिला)
आयोजक- कमल ज्वैलर्स, जिला परिषद मार्केट कोटद्वार
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 9897947414
------------------------------------------
22 फरवरी- सिंगिंग प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) (18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)
आयोजक- सिद्वबली बाबा स्वीट्स, कोटद्वार
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 8395876410
------------------------------------------
23 फरवरी-कुकिंग प्रतियोगिता (महिला)
आयोजक- आइडिया किचन, देवीरोड, कोटद्वार
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 7300935552
------------------ ------------------------
24 फरवरी-अविरल स्कॉलरशिप टेस्ट
(12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं)
द आयोजक- अविरल क्लासेस कोटद्वार
समय: 12 बजे से 3 बजे तक
संपर्क सूत्र - 6395905997
अंर्तविद्यालयी एकल नृत्य प्रतियोगिता
आयोजक-एवीएन स्कूल हल्दूखाता
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 8532072065
------------------------------------------
25 फरवरी-ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता
आयोजक- रूप निखार ब्यूटी पार्लर, कोटद्वार
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 7300969340
----------------------------------
26 फरवरी-फैशन-शो प्रतियोगिता
आयोजक- कैम्स, मानपुर कोटद्वार
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 8273569577
---------------------------------
(कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु दिए गए नंबरों पर ही संपर्क करें।)
नोट:- शांपिग फेस्टिवल का लोगों अवश्य लगा दें।
.
जारी- नरेश थपलियाल