सतपुली। कस्बे में स्टेट बैंक के पीछे हाईवे के किनारे नाली में नवजात बच्ची का शव मिला है। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि सफाई कर्मी ने मंगलवार सुबह छह बजे सफाई करते समय नाली में एक बोरे के नीचे नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया। पुुलिस ने आशंका जताई है कि लोक लाज के भय से किसी ने रात में ही जन्मी बच्ची को नाली में फेंक दिया। मामले की जांच की जा रही है।