फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कण्वाश्रम मेले को राज्य मेले का दर्जा:सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कण्व ऋषि की तपस्थली और सम्राट भरत की जन्मभूमि कण्वाश्रम में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव के अंतिम दिन जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और लोकगायिका मंजू सुंद्रियाल ने शुभ संध्या, मेरो हिमवंती देश, मिजाजी हौसिंया, किले रूसेली होली, घुट-घुट बाडुली, तीलू रौतेली, तिबरी मां बैंठी होली, बिंदुली, पवाड़ा सरूली, पण्डौ जागर, गजीमाला, मोहना तेरी मुरली बाजे, मोरी रख्या खोली, सुंदरा छोरी आदि आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न स्कूलों से आए गर्ल्स ब्रास बैैंड की टीमों ने मुख्यमंत्री के समक्ष मनमोहक प्रस्तुति देकर उन्हें सलामी दी। एवीएन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने राजा दुष्यंत, शकुंतला और भरत पर आधारित नृत्य नाटिका और एमकेवीएन स्कूल के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की समाप्ति पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला कण्व सम्मान
कोटद्वार। वसंतोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वॉलीबाल कोच धीरेंद्र सिंह रावत, रेफरी धीरेंद्र सिंह कंडारी, एथलीट अंकिता ध्यानी, समाजसेवी मान सिंह रावत और शिक्षिका लक्ष्मी नेगी को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कण्व सम्मान से नवाजा। ब्यूरो
विज्ञापन


कण्वाश्रम में सीएम के कार्यक्रम में मौजूदगी
समारोह में विशिष्ट अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, लैंसडोन विधायक दिलीप रावत, भाजपा महामंत्री खजान दास, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिलापंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, विश्वपाल जयंत, समाजसेवक दिनेश चंद्र जोशी, राजीव डबराल, राजेंद्र बिष्ट, सौरभ रावत, प्रकाश बलोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें