फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीचे 100 फिट खाई, ऊपर भूस्खलन की जद में चल रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुुली। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते कस्बे में जल संस्थान कार्यालय के पास नयार नदी की ओर भूस्खलन होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सड़क के नीचे करीब 100 फीट गहरी खाई है। लोग सड़क पर खतरे की जद में आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अगस्त में क्षेत्र में हुई भीषण बारिश से मार्ग पर भूस्खलन हो गया था, लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वाहनों के लगातार आवागमन के चलते अब मार्ग नयार नदी की ओर घंसने लगा है। स्थानीय लोग पिछले तीन महीने से विभाग से मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग खतरे से अनजान बना हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिक जयदीप नेगी, रविंद्र सिंह बिष्ट व कुलदीप रावत ने लोक निर्माण विभाग पर लोगों को खतरे में डालने का आरोप लगाया। कहा कि मार्ग पर जलसंस्थान कार्यालय के पास नयार नदी की ओर भू धंसाव हो रहा है। नीचे करीब 100 फीट गहरी खाई है और उक्त स्थान पर दिनभर वाहनों का आवागमन बना रहता है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार विभाग और डीएम को लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं की जा रही है। इसके कारण क्षेत्रीय जनता में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने मार्ग की मरम्मत नहीं होने तक खतरे को देखते हुए सड़क को बंद किए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। अधिकारियों को भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें