फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार के पर्यटन विकास में मील का पत्थर बनेगा नार्थ कार्बेट रिजॉर्ट:सतपाल महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में करीब 13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीपी) के ड्रीम प्रोजेक्ट कार्बेट नॉर्थ रिजॉर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे जल्द पूरा करने के निर्देश कार्यदायी एजेंसी को दिए। कहा कि नॉर्थ कार्बेट रिजॉर्ट कोटद्वार के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे कोटद्वार, सतपुली, कण्वाश्रम और लैंसडौन पर्यटन सर्किट में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। कहा कि राज्य सरकार राज्य के पर्यटन विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इस साल की चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे यात्री इसका प्रमाण है। कहा कि कण्वाश्रम के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 15 करोड़ कण्वाश्रम में और पांच करोड़ इसके आसपास के इलाके के विकास में खर्च किए जाएंगे। मंगलवार शाम चार बजे कोटद्वार पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कौड़िया स्थित फ्लशडोर फैक्ट्री में निर्माणाधीन नॉर्थ कार्बेट रिजॉर्ट का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। कहा कि रिजॉर्ट तैयार होते ही इसे पीपीपी मोड में संचालित किया जाएगा। इसका लाभ कार्बेट पार्क घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा। कहा कि कोटद्वार को पर्यटन हब के रुप से विकसित किया जाएगा। नार्थ कार्बेट रिजॉर्ट में लग्जरी कॉटेज, गेस्ट हाउस, म्यूजिकल फाउंटेन, कॉनवेंशन हॉल, क्लाइबिंग वॉल और खूबसूरत लॉन का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर पर्यटकों के लिए ओपन एयर रेस्टोरेंट, कैंटीन समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। लैंसडौन और कार्बेट जाने वाले पर्यटक यहां विश्राम कर सकेंगे। कहा कि जल्द ही केएमवीएन और जीएमवीएन का विलयकर इसे यूटीडीबी के तहत लाया जाएगा। वन विभाग से तालमेल कर राज्य में एडवेंचर टूरिज्म, कैंपिंग और ट्रैकिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। 20 करोड़ रुपये एडीबी से कण्वाश्रम के विकास के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें