कोटद्वार। श्री वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। हास्य कवियों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। सभा की ओर से समाज में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 16 लोगों, तीन बुजुर्गों और बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 74 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में आयोजित सांस्कृतिक और सम्मान समारोह में प्रदेश के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेेगी, नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला और उद्योगपति अनिल कंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना से शुरू हुए। इसके बाद बच्चों ने नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। बालक-बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कवि सम्मेलन में कवि अरुण जेमनी, बलवीर सिंह, सुनहरी लाल, पद्मिनी शर्मा, गौरी मिश्रा और शंभू शिखर ने अपनी कविताओं के माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाया।
कार्यक्रम में श्री वैश्य अग्रवाल सभा के संरक्षक राकेश गर्ग, अध्यक्ष दिनेश ऐरन, महामंत्री नवीन गोयल, कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अरविंद बंसल, मंजू बंसल, नरेंद्र अग्रवाल, सुरेश बंसल, नीरज गुप्ता, गोपाल बंसल, अमित अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, संजय मित्तल, शिव कुमार ऐरन, श्रीकृष्ण सिंघानिया, मोनिका अग्रवाल, मीना अग्रवाल, श्रवण गुप्ता, दीपक बडोला, शिव कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे।
- फोटो-