कोटद्वार। अधिवक्ता सुशील रघुवंशी के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं का तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
रविवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत ने कहा कि रघुवंशी की हत्या को 13 दिन होने को हैं, लेकिन इसके बावजूद हत्याकांड को अंजाम देने वाले लोग पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। कहा कि वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड से पूरे राज्य में अधिवक्ताओं में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने सरकार से हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने सोमवार को साढ़े दस बजे विधि भवन सिमलचौड़ में आयोजित बैठक में सभी अधिवक्ताओं को मौजूद रहने की अपील की है।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमार भट्ट, प्रवेश रावत, प्रमोद राणा, अनुज भट्ट, सुनील खत्री, सुनील नेगी, मुकेश कबटियाल, गरीश चंद्र, हरेंद्र सिंह, दीपक रावत, अरविंद चौधरी व किशन पंवार आदि मौजूद थे।