कोटद्वार। बीएचयू बनारस में छात्राओं के साथ अभद्रता और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने यूपी सरकार का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया। मंगलवार को कोटद्वार राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित पुतला दहन और प्रदर्शन में एनएसयूआई छात्र संगठन ने बनारस के घटनाक्रम को छात्र-छात्राओं के साथ अत्याचार बताया। कहा कि यूपी सरकार अब दमनकारी नीति पर चलने लगी है। हाल यह है कि छात्राओं के साथ भी लाठीचार्ज किया जा रहा है। इस मौके पर एनएसयूआई छात्र संगठन ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुतला दहन करने में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय रावत, वसीम, अतुल, हिमांशु बहुखंडी, विकास, प्रदीप, गौरव, दीपक नेगी, अमित और सौरभ मौजूद रहे।