फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान वृद्घ ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के उदयरामपुर निवासी एक वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बेस अस्तपताल कोटद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी चौकी इंचार्ज एसआई सोमवीर सिंह ने बताया कि चंद्रमोहन डबराल (63) रविवार रात करीब आठ बजे भोजन कर अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी चाची संतोषी देवी जब उनके कमरे में गई तो अंदर चंद्रमोहन का शव तार पर झूलते देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर कलालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चंद्रमोहन पिछले कुछ दिनों से बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान था। रविवार की रात उन्होंने छत पर लगे पाइप पर बिजली की तार से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें