फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलेश के भजनों की प्रस्तुतियों पर थिरके श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़ में सोनेट क्लब की ओर से आयोजित मां भगवती के जागरण में मंगलेश डंगवाल की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश नैथानी ने मां दुर्गा के समक्ष जोत प्रज्जवलित कर किया। जागर सम्राट मंगलेश डंगवाल ने अंबा जागर, राज राजेश्वरी, मैगा महादेव, चंद्रवदनी जागर, श्री नंदाराज जात, जय हो तेरी जय जगदंबा की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक जितेंद्र चौहान, मनीष लखेड़ा, नवीन सुंद्रियाल, भजन गायिका आराधना ने जय माता भगवती, बंसी बजै दे, जय हो भोले बाबा, मेरी देवी ज्वाल्पा, माता शेर मां, तेरा मंदिर मां, धवड़ी लगांदू हे राजेश्वरी मां, त्रिजुगी नारैण, त्यारा चरणों मा जोत, शिवशंकर च उत्तराखंड कू आदि प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, हनुमान, शिव-पार्वती, मां दुुर्गा और कृष्ण-सुदामा की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। जीतू मस्ताना एंड पार्टी ने मनमोहक झांकियों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर दीपक डबराल, अविकल नैथानी, सुशील काला, शेर सिंह रावत, मनमोहन नेगी, राजेश डबराल, संजय डबराल, मनोज शर्मा व दीवान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें