फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल मार्ग में सड़क पर खड़ी कार में लगी आग, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। झंडा चौक के समीप पटेल मार्ग पर खड़ी एक कार में देर रात अचानक आग लग गई। घनी आबादी के बीच कार में आग लगने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अग्निशमन प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर पटेल मार्ग पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बताया कि आसपास घनी आबादी होने के कारण यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद विभाग ने वाहन स्वामी अमन सैफी से पूछताछ की। बताया कि काफी समय से कार घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें