फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलिंग स्टेशन की मशीनें खराब, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। विकास खंड मुख्यालय पाबौ के एकमात्र फिलिंग स्टेशन की मशीनें खराब हो गई हैं। जिससे तीन दिनों से पेट्रोल व डीजल नहीं मिल पा रहा है। स्टेशन को गढ़वाल मंडल बहुदेशीय सहकारी समिति संचालित करती है। समिति ने जांच के लिए बाटमाप निरीक्षक भेजा, लेकिन कोई सुधार नहीं हो पाया। समिति ने अब इंडियन ऑयल को-ऑपरेशन को शिकायत भेज दी है।
विज्ञापन

विकास खंड पाबौ में डा. शिवानंद नौटियाल फिलिंग स्टेशन स्थित है। जिसकी पेट्रोल व डीजल की मशीनें 20 दिसंबर से बंद पड़ी हुई है। स्टेशन से पाबौ, पैठाणी, स्योली खंड, त्रिपालीसैण, भरसार, थलीसैण, बैजरो सहित अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ता निर्भर है। जो विगत तीन दिनों से परेशान हैं। उपभोक्ताओं को पेट्रोल व डीजल के लिए पौड़ी का चक्कर काटना पड़ रहा है। जो 50 से 90 किमी अतिरिक्त पड़ता है। विमल नेगी, दिनेश रावत, सुरेन्द्र नौटियाल, बिरेन्द्र सिंह नेगी, कुलदीप भंडारी, रूप सिंह भंडारी, नित्यानंद कोठियाल, भोलादत्त नौटियाल ने कहा कि फिलिंग स्टेशन बंद होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सचिव रमेश चंद्र उप्रेती ने बताया कि फिलिंग स्टेशन में एक दिन में 500 लीटर पेट्रोल व 800 से 1000 लीटर डीजल की खपत होती है। लेकिन दोनों मशीनें खराब होने से उपभोक्ताओं को सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल को-ऑपरेशन को ं शिकायत भेज दी गई है। आईओसी ने दो दिन के भीतर तकनीशियन भेजने का भरोसा दिया है। आईओसी से मशीनें बदलने के लिए भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें