पौड़ी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के धरने को सीटू का सर्मथन मिल गया है। जिला मुख्यालय पौड़ी में ग्रामीण डाक सेवकों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में पैठाणी, थलीसैण, कांसखेत सहित अन्य हिस्सों से डाक सेवक भी पहुंचे। डाक सेवकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीण डाक सेवक लंबे समय से विभागीय दर्जा, 8 घंटे का कार्य, बच्चों का शिक्षण भत्ता, स्वास्थ्य भत्ता सहित 10 सूत्रीय मांगों के समाधान की गुहार लगा रहे हैं। इस अवसर पर सीटू के जिला मंत्री देवानंद नौटियाल, नरेन्द्र बिष्ट, नन्द किशोर डोभाल, रामचन्द्र सिंह, दुर्गेश जुगराण आदि मौजूद रहे।