फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरम चारे के बर्तन में गिरा मासूम झुलसा, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत बड़गांव में एक मासूम गाय के लिए बने दाने के गरम बर्तन में गिर गया, जिससे वह झुलस गया, उसे यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम बड़गांव (ढौंटियाल) निवासी संजय सिंह का तीन वर्षीय बालक आयुष को परिजनों ने मंगलवार सुबह यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार आयुष का शरीर दस फीसदी तक झुलसा हुआ है। संजय ने बताया कि आज सुबह गाय के लिए दाना पकाने के बाद उसे ठंडा करने के लिए रखा गया था। इस दौरान आयुष खेलता हुआ वहां पहुंचा और बर्तन में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें