कोटद्वार (ब्यूरो)। पुलिस ने शुक्रवार देर रात को कौड़िया से एक व्यक्ति को छह बोतल और 82 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एसआई किशन दत्त शर्मा ने बताया कि बिजनौर जिले के गांव मंडावली निवासी नीरज कुमार को गश्त के दौरान कौड़िया से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।