फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इसमें महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दुर्गापुरी के एक पैलेस में जिला महिला कांग्रेस की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह का पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुुुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में आधी आबादी महिलाओं की है। महिलाओं को पूरा सम्मान दिए बगैर बेहतर समाज की कल्पना व्यर्थ है। देश एवं प्रदेशों में सरकारें किसी भी दल की हों, लेकिन महिलाओं के स्वाभिमान की हर हाल में रक्षा होनी चाहिए।
कार्यक्रम में समाजसेवा में बेहतर कार्य के लिए कई महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, जिलाध्यक्ष रंजना रावत, हेमलता नेगी, माधवी रावत, कुसुम असवाल व अंजू पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी बचाओ पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं की कीर्तन मंडलियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा।
बालासौड़ में आयोजित महिला दिवस समारोह का बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने शुभारंभ किया। इसके बाद सरोज रावत की दुर्गा मां कीर्तन मंडली ने गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद गाडो गुलबंदा गुलबंद को नगीना...के साथ थड़िया व चौफला नृत्य प्रस्तुत किया गया। कौशल्या जखमोला और अनुसूया मुंडेपी ने भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए कुमारी अनीता आर्य को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी, पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेेगी, सिंधू कोठारी, शिशिप्रभा रावत, बिमला कुमारी व सुषमा जखमोला ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें