फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शोभा यात्रा में दिखी नारी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। सामाजिक संस्था आनंद निकेतन सोसाइटी की ओर से महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित नारी शक्ति समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कोटद्वार की मुख्य सड़कों पर निकाली गई शोभा यात्रा में महिला शक्ति का प्रदर्शन किया गया। प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा।
बुधवार को नारी शक्ति समारोह के तहत कोटद्वार के मुख्य सड़कों पर शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं बाइक और स्कूटी पर सवार होकर रैली निकाली, छात्राओं के पाइप बैंड, बीर बाला तीलू रौतेली, गौरा देवी, टिंचरी माई की झांकियों और मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाई ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के बाद बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का डा. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत में जब भी महिलाओं के सशक्तिकरण की बात होती है तो महान वीरांगना रानी लक्ष्मीवाई, बीर बाला तीलू रौतेली और रानी दुर्गावती की चर्चा की जाती है। कहा कि आज इस युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कमतर नहीं हैं। आज महिलाएं देश की प्रमुख पदों पर आसीन होकर देश की तरक्की में भागीदार बन रही हैं।
इस अवसर पर तन्वी संस्था द्वारा महिला विमर्श पर आधारित नृत्य नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया गया। स्कूली छात्राओं ने अर्धनारेश्वर स्वरूप से सबंधित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि क्रेडल पब्लिक स्कूल की संस्थापक रेणुका गुसाई, पूर्व पालिका अध्यक्ष शशि नैनवाल, बीईएल महिला क्लब की अध्क्ष विनीता कुमार, ब्रह्मकुमारी बीके ज्योति, निर्वतमान पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, संयोजिका विनीता भट्ट, मंजू नेगी, बीना रावत, उमा नेगी, उपासना सुयाल, गायत्री भट्ट, शांति थापा, अनीता रावत, कुसुम भट्ट, यशोदा चौहान, धीरेंद्र चौहान, विनोद रावत आदि मौजूद थे।
.
- फोटो-
जारी- नरेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें