कोटद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षक रहे गोपाल दत्त काफी समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी सहायता के लिए स्थानीय युवाओं ने आगे आकर सराहनीय कार्य किया है। स्थानीय युवा तरुण ईष्टवाल ने बताया कि युवा चैरिटी अभियान चलाकर एम्स में उनका इलाज करवाएंगे।
कोटद्वार निवासी गोपाल दत्त गौड़ पिछले चाल वर्षों से किडनी की बीमारी से परेशान हैं और अब उनकी किडनी ने 90 प्रतिशत काम करना बंद कर दिया है। उनका देहरादून से इलाज चल रहा था, लेकिन आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण चिकित्सकों ने उपचार करने से मना कर दिया। स्थानीय युवाओं ने एक चैरिटी अभियान चलाकर दिल्ली स्थित एम्स में उनके उपचार के लिए पैसा देने का मन बनाया है। आर्थिक सहयोग जुटाने में तरुण ईस्टवाल के साथ वरुण ईस्टवाल, गौरव केष्टवाल, सौरभ बिष्ट, महादेव ध्यानी, सचिन रावत, अमन रावत आदि शामिल रहे।