फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व अमीन पर लटकी जांच की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। काशीरामपुर के एक बकायेदार ने तहसील के अमीन की फजीहत कर दी। बकायेदार ने अमीन पर हवालात में बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। तहसीलदार स्तर पर जांच पूरी होने के बाद अब सीओ स्तर पर दूसरी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार सीएस रावत के मुताबिक काशीरामपुर में आटो चलाने वाले राजीव भाटिया ने जिला सहकारी बैंक से 34666 रुपये का ऋण लिया था। राजीव भाटिया ने ऋण नहीं चुकाया तो बैंक ने उसे डिफाल्टर घोषित कर दिया। बकाया रिकवरी के लिए तहसील से आरसी कटने के बाद भी बकाया जमा नहीं किया। 14 दिसंबर 2017 को राजीव का वारंट जारी किया और 15 दिसंबर को अमीन जितेंद्र बिष्ट ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 28 दिसंबर तक उसे तहसील के बंदी गृह में रखा गया। 28 दिसंबर को राजीव को उसके परिवारजनों के सुपुर्द किया गया।
राजीव भाटिया ने अमीन जितेंद्र बिष्ट पर बंदीगृह में बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया। आरोप पर तहसीलदार सीएस रावत ने इसकी जांच शुरू कर दी। तहसीलदार के मुताबिक राजीव भाटिया की मां सुमित्रा को पांच जनवरी को बयान देने के लिए बुलाया गया। सुमित्रा ने बयान देने से इंकार कर दिया। तहसीलदार ने जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। इसके बाद राजीव भाटिया ने उचाधिकारियों से शिकायत करने के साथ कोतवाली में अमीन के खिलाफ तहरीर दे दी। उसकी शिकायत पर अब सीओ जेआर जोशी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें