फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के विरोध में संघर्ष समिति ने फूंका वन मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम विरोध संघर्ष समिति ने शनिवार को देवी मंदिर तिराहे पर क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विधायक और उनके ओएसडी पर गलत बयानबाजी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में कहीं भी नगर निगम और सीमा विस्तार की बात नहीं थी। कहा कि वन मंत्री चिलरखाल मोटर मार्ग का निर्माण वन भूमि हस्तांतरण के बिना ही करवा रहे हैं, जिससे भविष्य में भी परेशानी बनी रहेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राजाराम अंथवाल, प्रवेंद्र रावत, वीरेंद्र थलेड़ी, विजय ध्यानी की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने नगर निगम का विरोध दर्ज करवाते हुए वन मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोगों की नजरें भाबर की सरकारी और नदी नालों की जमीनों पर लगी हैं। चिलरखाल-लालढांग मार्ग को बिना वन भूमि हस्तांतरण के निर्माण करने की बात कर राजनीति की जा रही है। पुतला फूंकने वालों में प्रदीप नेगी, गजेंद्र तिवलरी, कांति सिंह, रितेश बहुगुणा, सतीश जदली, लोकेश पोखरियाल, गिरीश जखमोला, अशोक शर्मा, रामकृष्ण नौटियाल, प्रवेश नवानी, शेखर गौड़, हरीश बहुगुणा, रामदयाल, विद्या देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें