फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स खाई में गिरी, पेड़ पर अटकने से टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे संख्या-534 पर मल्ली सतपुली के निकट एक मैक्स के खाई में गिरने से उसमें सवार पांच यात्री घायल हो गए। गनीमत यह रही कि मैक्स खाई में गिरते ही एक पेड़ पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। गंभीर रुप से घायल एक युवती को कोटद्वार रेफर किया गया है। तहसीलदार सतपुली सुभाष ध्यानी के बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे भेटी से कोटद्वार जा रही मैक्स सतपुली मल्ली के निकट अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन करीब 50 मीटर खाई की ओर लुढ़ककर एक पेड़ से अटक गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मैक्स यदि पेड़ पर नहीं अटकती तो उसके गहरी खाई में जाने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दुर्घटना में पिंकी रावत पुत्री महावीर सिंह निवासी ग्राम नगर, चालक सुमित कुमार निवासी ग्राम भेटी, सर्वेंद्र सिंह, जयदीप सिंह एवं प्रकाश सिंह तीनों ग्राम बग्वान मुंडनेश्वर घायल हो गए। पिंकी रावत को कोटद्वार रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का सतपुली में ही उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें