फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनेह क्षेत्र में गुलदार के साथ अब हाथी का आतंक, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में गुलदार के साथ अब हाथी का भी आतंक छा गया है। सोमवार रात को सनेह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंभीचौड़ में हाथी आबादी के बीच धमककर जमकर आतंक मचाया। इसके कारण लोगों को अब गुलदार के साथ हाथी-मानव संघर्ष का भी भय सताने लगा है। लोगों ने वन विभाग से हाथी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार रात 12 बजे कुंभीचौड़ गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों को खेत में हाथी के विचरण और चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने घर के बाहर की लाइट जलाई और बाहर झांकने का प्रयास किया। घर के बाहर खेत में एक बड़े दांतों वाले विशालकाय हाथी को देखते ही उनके होश उड़ गए। ग्रामीण पहले ही गुलदार के भय से घर के अंदर दुबके हुए थे, ऐसे में आबादी के बीच हाथी को देखकर भयभीत हो गए। कुछ देर हाथी खेत में खड़ा रहा, उसके बाद वह दूसरे खेत में चला गया। उसने पहले मीना देवी और रोशन लाल पंत की कटी हुई धान की फसल को चट कर रौंदना शुरू कर दिया।
ग्राम प्रधान दीपक पांडे ने वन विभाग पर हाथी को जंगल में रोकने में नाकाम बताया। कहा कि वन विभाग द्वारा हाथी सुरक्षा दीवार बनाए जाने के बाद भी आबादी के बीच हाथी टहल रहा है, यह विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। जंगली जानवरों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने दोनों किसानों को उचित मुआवजा देने और हाथी को रोकने के पुख्ता उपाय करने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि कुंभीचौड़ में हाथी के धमकने की सूचना है। नुकसान के मुआवजे की कार्रवाई और हाथी को रोकने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें