कोटद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय मंच की ओर से उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय दुगड्डा देवी मंदिर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
रविवार को प्रांतीय प्रभारी रघुवीर बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि नई पेशन योजना कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। समान कार्य के लिए पेंशन भी समान रूप से मिलनी चाहिए। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए एकजुट होने की अपील की। रघुवीर बिष्ट ने कहा कि नई पेंशन योजना के को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। 15 अक्तूबर को देहरादून में महारैली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुजीत रावत को बनाया गया। वरदान बुड़ाकोटी को उपाध्यक्ष, अनूज जदली को सचिव, अमित शंकर गुसाईं को सहसचिव, भाष्कर राज को कोषाध्यक्ष और कुलदीप रावत को मीडिया प्रभारी चुना गया।
बैठक में मनमोहन चौहान, दीपक नेगी, धनवीर नेगी, राजवीर सिंह, रोहित रावत, महेंद्र जदली, विजय मधवाल, संदीप बिष्ट, बिगपाल सिंह, क्रीति नेगी, विनय थपलियाल, रीना रावत, सुरेंद्र सिंह चौहान, नीलम रावत, कुलदीप रावत आदि मौजूद थे।