यमकेश्वर। ब्लाक के ग्राम कुनांऊ में गुुलदार के हमले में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
कुनांव निवासी 35 वर्षीय निजाम अली और उसका भाई मलखान अपने खेतों में जा रहे थे, तभी झाड़ी के अंदर घात लगाए बैठे गुलदार ने दोनों पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गुलदार के हमले में निजाम अली का एक हाथ टूट गया और मलखान भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजा जी पार्क के रेंजर राजेंद्र मोहन नौटियाल ने घटना स्थल का दौरा किया। समाजसेवी चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि कुनांऊ में काफी समय से गुलदार का आंतक बना हुआ है। कनांऊ गांव में घूम रहे गुलदार की उम्र अधिक होने से वह जंगल में शिकार नहीं कर पाने से ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। उन्होंने राजाजी पार्क के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने और दोनो पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। ब्यूरो