फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय जयहरीखाल में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. राकेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सफाई अभियान के तहत गाजर घास और काला बांसा का उन्मूलन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. डीसी बेबनी ने बताया कि स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों को समय-समय पर करने से जहां स्वच्छता को को बढ़ावा मिलता है, वहीं स्वयंसेवियों में स्वालंबन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कहा कि अगले चरण में कुछ गांवों को एनएसएस के तहत गोद लेकर उनमें संपूर्ण स्वच्छता, शिक्षा पारंपरिक कृषि महत्ता, पर्यावरण संरक्षण आदि पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा. कुमकुम रौतेला ने स्वच्छता अभियान की सराहना की है। अभियान में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. राकेश कुमार द्विवेदी, सुमन, रचना, मोहिंदर, अलताफ, पूजा गौड़, सुरभि शर्मा, कुलदीप सिंह, रचना पंत, अभिनीता, पूनम, प्रिया और नेहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें