फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क कटान का मुआवजा न मिलने से भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क कटान का मुआवजा न मिलने से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

जुकणिया बड़ा में हुई ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में उठा मुद्दा
ग्राम प्रधान ने लोनिवि और वन विभाग के अधिकारियों को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। बसड़ा-सौलीखाद-रिखणीखाल मोटर मार्ग बनने में ग्रामीणों की कटी भूमि का मुआवजा अभी तक नहीं मिलने से परेशान लोगों ने लोनिवि और वन विभाग को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है। जुकणिया बड़ा की प्रधान हेमा देवरानी ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत के अंतर्गत जिन लोगों की भूमि सड़क निर्माण के लिए ली गई थी, उनमें से कई काश्तकारों को उनकी भूमि का अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। प्रधान हेमा देवरानी की अध्यक्षता में गांव में हुई बैठक में प्रभावित काश्तकारों ने कहा कि वे कई बार संबंधित विभाग से भूमि का मुआवजा दिलाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हर बीडीसी मीटिंग में यह मामला उठाया जा रहा है। प्रधान ने कहा कि तिमलसैंण-चांदपुर मोटर मार्ग बनने से जुकणियां छोटा के पंचायती जंगल से सड़क बनाने के लिए सैकड़ों साल के पेड़ वन विभाग और वन निगम की ओर से कटाए गए, जिसका ग्राम पंचायत को कोई लाभ नहीं दिया गया है। ग्रामीण मोहनलाल, पूर्व प्रधान मंगलानंद, किशोरीलाल, सीताराम देवरानी, छायाराम घिल्डियाल, चपड़ैत के प्रधान चंद्रपाल सिंह और रिखणीखाल की ज्येष्ठ उपप्रमुख यशोदा देवी का कहना है कि प्रभावित काश्तकारों और भूस्वामियों को जल्द मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें