फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की मदद कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कण्वघाटी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई, वहीं जीआईसी कण्वघाटी और जीआईसी जयदेवपुर में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसजीआरआर कण्वघाटी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका भानु नैथानी ने अपने पति प्रमोद नैथानी के साथ मिलकर शीतलपुर और उदयरामपुर ढांगी के करीब 30 आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य डा. गिरीश उनियाल ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी से आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। इस अवसर पर दीपक गौड़, अमित गुसाईं, सुभाष केष्टवाल, बृजमोहन सिंह रावत, किरण गौड़ मौजूद रहे। वहीं जीआईसी, जयदेवपुर सिगड्डी में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने ‘अनपढ़ बहू’ नाटक द्वारा दर्शकों को शिक्षा की अहमियत का पाठ पढ़ाया। दूसरी ओर जीआईसी कण्वघाटी में छात्र-छात्राओं ने ‘मेरा देश रंगीला’ ‘मेेरे देश प्रेमियों’ ‘ये दुनिया एक दुल्हन’ आदि गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य सिद्धार्थ रावत ने सभी से बेटी पढ़ाकर उसका भविष्य उज्ज्वल बनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मगनपुर विजय प्रकाश ध्यानी, कुलदीप नेगी, मंजू नेगी, महेश रजवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें